Class VIII, NCERT CBSE Hindi, Vasant (Basant) Bhag 3 - लाख की चूड़ियाँ - Sample Questions and Solutions

 


Class VIII, Ncert Cbse Hindi Solutions

Vasant Bhag - 3

अन्य आव्य्श्यक प्रश्न
प्रश्न १: लेखक को बदलू की याद कैसे आयी ?

उत्तर: लेखक की मामा की छोटी लड़की के हाथ की काँच की चूड़ी टूटकर उसकी कलाई में घुस गयी थी और खून बहने लगा था। उस समय उसके मामा घर पर नहीं थे और लेखक को ही उसकी मरहम-पट्टी करनी पड़ी थी। तभी उसे बदलू की याद हो आई।
प्रश्न २: बदलू कौन था ? उसका व्यवसाय क्या था ?
उत्तर: बदलू मनिहार था। चूड़ियाँ बनाना उसका पैतृक पेशा था और वास्तव में वह बहुत ही सुंदर चूड़ियाँ बनाता था। उसकी बनाई हुई चूड़ियों की खपत भी बहुत थी। उस गाँव में तो सभी स्त्रियाँ उसकी बनाई हुई चूड़ियाँ पहनती थीं। आस-पास के गाँव के लोग भी उससे चूड़ियाँ ले जाते थे परन्तु वह कभी भी चूड़ियों को पैसा से बेचता न था। उसका अभी तक वस्तु-विनिमय का तरीका था और लोग अनाज के बदले उससे चूड़ियाँ ले जाते थे। बदलू स्वभाव से बहुत सीधा था। कभी भी उसे किसी से झगड़ते नहीं देखा गया।
प्रश्न ३: बदलू लेखक को मलाई क्यों नहीं खिला पाया ?
उत्तर: पहले बदलू के पास एक गाय थी। वह उसके दूध की मलाई लेखक को खिलाया करता था। अब वह गाय बिक चुकी थी क्योंकि बदलू के पास उसको खिलाने के लिए कुछ नहीं था, अतः अब मलाई होती ही न थी।

Class 8 Hindi Ncert Cbse Guide, Vasant Bhag-3, लाख की चूड़ियाँ - Textbook Exercise Answers
See solutions of other Hindi lessons from
Class VIII, Vasant Bhag-3

No comments:
Write comments